मुंगेर, फरवरी 16 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। नयारामनगर थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए हथियार की खरीद बिक्री कर रहे दो तस्कर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस ने थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी मस्जिद मोड़ के समीप की। हथियार तस्कर के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल और एक कारतूस भी बरामद किया है। इसकी जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने दी। पुलिस गिरफ्तार हथियार तस्कर की निशानदेही पर अन्य थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी करने में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...