गोंडा, दिसम्बर 29 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में निराश्रित गौवंशों के संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में पशुपालन विभाग ने पहल की है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों को पशुपालन के लिए अब तक 2112 निराश्रित गौवंश सुपुर्द किए जा चुके हैं। इस योजना का उद्देश्य सड़कों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं की समस्या का समाधान करने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शशि कुमार शर्मा ने बताया कि जिन किसानों को गौवंश सुपुर्द किए गए हैं, उन्हें प्रत्येक गौवंश के भरण-पोषण के लिए प्रतिदिन 50 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। यह राशि सीधे किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वे पशुओं की देखभाल बेहतर ढंग से कर सकें। उन्होंने कहा कि गौवंशों के सुपुर्दगी की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जा रही है। पात...