नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली सरकार द्वारा 2200 छात्रों को जेईई, नीट, सीएलएटी, सीए एवं सीयूईटी की निशुल्क कोचिंग करवाई जा रही है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंडित मदन मोदन मालवीय विद्या शक्ति मिशन के तहत लगभग 21 करोड़ रुपये बच्चों की कोचिंग पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार लगातार छात्रों की आकांक्षाओं को सशक्त बनाने, उनकी भावनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा राजधानी में भविष्य के अनुरूप स्कूलों को बनाने की दिशा में काम कर रही है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि जेईई, नीट, सीएलएटी और सीए फाउंडेशन कोर्स में कुल सीटों में से 50 सीटें विशेष रूप से बालिकाओं के लिए आरक्षित हैं। सीयूईटी-यूजी में कुल 1000 सीटों में से 150 सीटें बालिकाओं के लिए आरक्षित हैं।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.