मुजफ्फरपुर, नवम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में दो हजार से अधिक गंभीर मामलों में वारंटी फरार चल रहे हैं। वहीं, 207 आरोपितों के खिलाफ कोर्ट से जारी आदेश के बावजूद पुलिस कुर्की नहीं कर पाई है। बड़ी संख्या में वारंट और कुर्की लंबित रहने पर विभाग ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। सूत्रों के अनुसार, यह मुद्दा निगरानी समिति की बैठक में भी उठा है। इसके बाद एसएसपी सुशील कुमार ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी थानेदारों को वारंट निष्पादन को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सितंबर माह के अंत तक जिले में 3501 वारंट पर कार्रवाई लंबित थी। वहीं, 207 आरोपितों की कुर्की जब्ती नहीं हो पाई थी। अक्टूबर में विशेष अभियान के दौरान करीब 1200 वारंट निष्पादन कराया गया। सभी थानों में केंद्रीय सशस्त्र बलों के सहयोग से पु...