नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने शनिवार को भारत के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान वनडे में दो हजार रन पूरे किए। विशाखापत्तनम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में वह दो हजार रन पूरा करने वाले अपने देश के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने 67 गेंद में 48 रन की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 89 गेंद में 106 रन बनाए। अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 270 रन बनाए। तेम्बा बावुमा ने दो हजार वनडे रन का आंकड़ा तब छुआ जब उनकी उम्र 35 साल और 203 दिन थी। इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने साथी खिलाड़ी रासी वैन डर डुसेन को पीछे छोड़ दिया। वैन डर डुसेन ने 34 साल और 247 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने अपनी 53वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया औ...