बाराबंकी, सितम्बर 11 -- रामसनेहीघाट। सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित तराई क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों के लगभग दो हजार लोगों को राशन किट का वितरण किया गया। एसडीएम अनुराग सिंह के निर्देश पर बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने राशन किट का वितरण किया। गौरतलब है कि तहसील क्षेत्र अंतर्गत दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग हर साल सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित होते हैं। सरयू का जलस्तर बढ़ने के बाद तटवर्ती गांवों के रहवासियों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। बाढ़ से पीड़ित इन ग्रामीणों को प्रशासनिक मदद का ही सहारा होता है। बाढ़ आने के साथ ही इन गांवों के हजारों लोगों के सामने खाने पीने की समस्या को देखते प्रशासन भी मुस्तैद रहता है। राजस्व प्रशासन ने गत दो दिन पूर्व खजुरी बाढ़ चौकी पर ढाई हजार से अधिक लोगों को राशन किट का वितरण किया था। बुधवार क...