नई दिल्ली, जून 2 -- मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक के 2000 रुपये के नोट बंद करने के दो साल बाद भी इसके 6,181 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी प्रचलन में हैं। ये 2000 रुपये के नोट अब भी वैध मुद्रा हैं। आरबीआई ने 2000 रुपये के बैंक नोट को प्रचलन से वापस लेने की 19 मई 2023 को घोषणा की थी। इन बैंक नोट को जमा करने और/या बदलने की सुविधा सात अक्टूबर 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी। अब केवल भारतीय रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में यह सुविधा उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.