चक्रधरपुर, फरवरी 6 -- बंदगांव, संवाददाता। नगर निकाय चुनाव को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की दबीश बढ़ गई हैं। पश्चिम सिंहभूम जिला के कराईकेला थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने नकटी व हुडांगदा गांव में छापामारी अभियान चलाते हुए 2000 केजी जावा महुआ को नष्ट करते हुए 80 लीटर अवैध शराब नष्ट किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि अधिक्षक उत्पाद रंजन तिवारी को गुप्त सुचना मिली की नकटी में संजय नदी के तट पर व हुडांगदा गांव के समीप दो अवैध शराब भट्टी का संचालन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने छापामारी किया तो नकटी से लखिंद्र स्वांसी व हुडांगजा से राजकुमार लोहर भागने में सफल रहे। सिन्हा ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी हेतु छापामारी किया जा रहा है। टीम ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.