बिजनौर, दिसम्बर 15 -- नूरपुर। देर रात हुई बिजनौर चौराहे तथा सैदपुर के समीप हुई दुर्घनाओं में एक ई रिक्शा चालक की मौत हो गयी तथा साथी गम्भीर घायल होगया जबकि दूसरी दुर्घटना में अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार की देर रात गांव पौटा ताजपुर निवासी ई रिक्शा चालक बलराम उर्फ बंटी 32 वर्ष पुत्र महावीर सिंह एक अन्य साथी गजराज पुत्र बत्तू सिंह निवासी अजीतपुर दासी धामपुर के साथ बिजनौर रोड पर एक अस्पताल में मरीज को छोड़कर वापस आ रहा था। बिजनौर नहटौर चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी ई रिक्शा में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा चालक बलराम उर्फ बंटी की घटनास्थल पर ही मौत होगयी, जबकि ई रिक्शा में सवार गजराज गम्भीर घायल हो गया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों व प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रक व चालक को पकड़कर थाने को ...