आजमगढ़, दिसम्बर 18 -- आजमगढ़, संवाददाता । नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना अन्तर्गत (साहीवाल, गिर, थारपारकर, हरियाणा) नस्ल की दो स्वदेशी गाय की इकाई स्थापित करने पर दो लाख की इकाई पर 40 प्रतिशत या अधिकतम अस्सी हजार रूपए अनुदान दिया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए उपदुग्धशाला विकास अधिकारी ने बताया कि साथ ही नंदिनी एवं मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का संचालन पशु पालन विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 25 स्वदेशी गाय क्रय करने की परियोजना लागत 62.50 लाख है। इस पर अनुदान 31.25 लाख तीन चरणों में दिया जाएगा। मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 10 स्वदेशी गाय क्रय करना है। परियोजना लागत 23.60 लाख है, जिसमें लाभार्थी अंश 15 प्रतिशत, बैंक ऋण 35 प्रतिशत, अनुदान 50 प्रतिशत है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.