शामली, फरवरी 23 -- क्षेत्र में बाइक चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों की बाइके चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी कर्ण सिंह ने बताया कि वह अपने परिचित शिवकुमार की मोटरसाइकिल लेकर गांव स्थित राधा गोविंद मैरिज होम में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह में भोजन करने के बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। दूसरी और जनपद मुजफ्फरनगर के गांव राजपुर निवासी आरिफ ने बताया कि उसने कस्बे में केनरा बैंक के पास युसूफ अलमारी शॉप नाम से दुकान कर रखी है।पीडित दुकानदार ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ी की थी,ज...