रुद्रपुर, जुलाई 11 -- किच्छा। पुलिस ने दो स्थानों से दो महिलाओं से 40 लीटर अवैध शराब बरामद की है। मामले में खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते गुरुवार रात्रि लगभग आठ बजे एसआई मनोज कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ गश्त के दौरान चीनी मिल गेट के सामने से एक महिला के कब्जे से 20 ली. कच्ची शराब बरामद की। महिला ने अपना नाम विधा देवी पत्नी अमर पाल बताया। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं पुलभट्टा पुलिस ने फ्लाईओवर के नीचे एक महिला को 20 ली. कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। महिला ने अपना नाम चरनजीत कौर पत्नी गुरदीप सिंह निवासी ग्राम बंगाली कलोनी पुलभट्टा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.