नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। राजधानी दिल्ली के दो अलग-अलग इलाकों में बुधवार को आग लगने की दो भीषण घटनाओं में बुजुर्ग दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना शाहदरा के जगतपुरी इलाके की है, जहां सिलेंडर फटने से लगी आग में 75 वर्षीय प्रेम सागर मल्होत्रा और उनकी 65 वर्षीय पत्नी आशा मल्होत्रा की दम घुटने से मौत हो गई। दूसरी घटना दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में हुई, जहां चारमंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने से 72 वर्षीय फजिला किश्वर की जान चली गई। डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 1:36 बजे जगतपुरी थाना पुलिस को डी-38, गली नंबर पांच, हजारा पार्क, शिवपुरी स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना मिली। आग पहली मंजिल पर लगी थी। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.