समस्तीपुर, मार्च 27 -- मोहनपुर। निर्माणाधीन एनएच 122 बी(महनार-मोहिउद्दीन पथ) पर गुरुवार को सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो में दूसरी स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है। घायलों की पहचान पटना जिले के फुलवारी शरीफ निवासी मो खुर्शीद (69), इशरत परवीन (33) और मरजीना खातून (61) के रूप में हुई है। सभी महम्मदीपुर से पटना लौट रहे थे। इसी दौरान चालक की आंखों में पसीना आ गया। स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ा और सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो को पीछे से टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.