लखीसराय, जनवरी 22 -- सूर्यगढ़ा। नगर परिषद क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय और श्री जाकिर हुसैन राजकीय बुनियादी विद्यालय की 09-14 वर्ष की छात्राओं के बीच गुरुवार को एचपीभी टीकाकरण के दूसरे डोज का कार्यक्रम है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा आरबीएसके चिकित्सकों एवं एएनएम इस आशय का पत्र देकर सूचना दी गई है। 11 बजे से 4 बजे तक टीमाकरण अभियान चलाया जाएगा। बीसीएम राजेश प्रमाणिक ने बताया कि इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...