श्रीनगर, जुलाई 17 -- स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरुवार को कलियासौड़ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में बताया कि उनके द्वारा विश्व में सबसे पहले उत्तराखंड में योग को वैलनेस सेंटर में प्रारंभ किया गया और राजकीय महाविद्यालयों में भी योग की शिक्षा प्रारंभ करने की प्रक्रिया गतिमान है। डॉ धन सिंह ने कहा कि अब जिन स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या दो सौ से अधिक है उनमें भी योग की शिक्षा को पढ़ाने और सिखाने की योजना वह बना रहे हैं। इससे छात्र-छात्राएं बचपन से ही योग को सीखने के साथ स्वस्थ रहेंगे। डॉ. रावत ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी स्वस्थ रहने में मदद करता है। डॉ. रावत ने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रह सके और योग को अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.