पीलीभीत, अक्टूबर 9 -- पीलीभीत। मरौरी ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय संतोषपुरा में विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता की संयोजक प्रधानाध्यापिका संघमित्रा गौतम एवं सहसंयोजक गौरव वर्मा एवं प्रखर मिश्रा रहे। सर्वप्रथम 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में निलेश प्रथम एवं नवीन द्वितीय, बालिका वर्ग में वसुंधरा प्रथम एवं कल्पना द्वितीय रहे। बैडमिंटन डबल बालिका वर्ग में अंशिका एवं वसुंधरा की जोड़ी एवं बालक वर्ग में अजय एवं निलेश विजेता रहे। बालक वर्ग कबड्डी में निलेश की टीम एवं बालिका वर्ग में वसुंधरा और टीम विजेता रही। इस मौके पर ग्रामीण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में ममता रानी, चमन आरा, सूर्य प्रकाश एवं राहुल शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.