रुडकी, जनवरी 1 -- नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर में गुरुवार को सेमिनार में छात्राओं को वर्तमान समय में एआई की बढ़ती उपयोगिता और इसके दुरुपयोग के बारे में बताया गया। कहा कि एआई ने हम सभी के काम करने का तरीका ही नहीं, बल्कि हमारी सोच को भी बदल दिया है। प्रबंधक डॉ. घनश्याम गुप्ता तथा प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने दीप जलाकर इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि एआई इस समय की सबसे क्रांतिकारी तकनीक है। आज यह स्मार्ट तकनीक हर जगह हमारे व्यक्तिगत सहायक की तरह मदद कर रही है। इससे हमारे सारे काम आसान हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...