रामगढ़, दिसम्बर 13 -- रामगढ़। जिले में इस बार धान अधिप्राप्ति केंद्र यानी पैक्स में किसानों के लिए सहूलियत बढ़ा दी गई है। साथ ही ये भी तय कर दिया गया है कि एक किसान अधिकतम दो सौ क्विंटल ही अपना धान, धान अधिप्राप्ति केंद्र में जमा करा सकते हैं। ताकि अधिक से अधिक किसानों को सरकार का समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके। अपवाद में अगर कोई किसान अपना दो सौ क्विंटल से अधिक धान पैक्स में बेचना चाहता है तो उपायुक्त की ओर से स्थानीय जांचोपरांत अनुमति प्रदान करने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। उसके बाद ही उस किसान से धान लिया जाएगा और उसको धान की राशि का भुगतान किया जाएगा। -किसान अपने से भी कर पाएंगे स्लॉट बुक जिले में निबंधित किसान इस बार अपने धान को बेचने के लिए किसी के अनुमति का इंतजार नहीं करेंगे। इस बार किसान अपने से ही धान बेचने की तिथि और समय का निर्...