सुपौल, जून 15 -- सुपौल, रवि कुमार दो सौ औषधीय पौधों वाले सुपौल के मेडिसिनल पार्क को अब 'संजीवनी' की जरूरत है। दरअसल, जिला मुख्यालय स्थित बीएसएस कॉलेज परिसर में औषधीय पौधों का पार्क बनाया गया था। दूर-दराज समेत स्थानीय इलाकों से भी चुन-चुनकर यहां औषधीय पौधों की वाटिका सजाई गई थी। इस कारण कॉलेज लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया था। इस पार्क में देशभर में दुर्लभ प्रजातियों के औषधीय पौधे भी उपलब्ध हैं। लेकिन बिहार समेत पूरे प्रदेश में औषधीय पौधों की उपलब्धता में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले इस पार्क को फिलहाल खुद 'संजीवनी' की जरूरत है। ऐसा इसलिए कि स्टाफ की कमी और देखरेख के अभाव यह पार्क दिनोंदिन गुमनामी के अंधेरे में खोता जा रहा है। जबकि पार्क का मेंटेनेंस और रखरखाव अगर सही से कराया जाए तो यह सुपौल जिला या फिर कोसी नहीं बल्कि प्रदेश और देशभर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.