गाज़ियाबाद, फरवरी 20 -- गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में दो अलग-अलग सोसाइटियों में बाइक और स्कूटी चोरी कर ली गई। एमसीसी सिग्नेचर हाईट्स सोसाइटी में रहने वाले विकास जोशी ने बताया कि 14 फरवरी बाइक बेसमेंट से गायब मिली। दूसरी घटना चार्म्स कैसल सोसाइटी की है। यहां रहने वाले अविनेश कुमार ने बताया कि 11 फरवरी की रात में स्कूटी बेसमेंट में खड़ी की थी। 12 फरवरी की सुबह स्कूटी वहां से गायब मिली। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि दोनों मामलों में जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.