दरभंगा, जनवरी 31 -- लहेरियासराय। बिहार राजस्व सेवा संघ के सभी पदाधिकारी कैबिनेट में लिए गए फैसले के विरुद्ध आगामी दो फरवरी से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे। इसे लेकर दरभंगा जिले के राजस्व विभाग के सभी पदाधिकारियों ने समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को बैठक की। इसमें अधिकारियों ने कहा कि बिहार राजस्व सेवा नियमावली 2010 में प्रयुक्त पदनाम भूमि सुधार उप समाहर्ता को प्रतिस्थापित कर अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी किया गया है। पहले राजस्व सेवा से जुड़े अधिकारी ही भूमि सुधार उप समाहर्ता बनते थे। अब सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी को भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया जाएगा। इसके लिए 101 पदों का स्थायी सृजन भी कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि इससे संबंधित मामला उच्च न्यायालय में चल रहा है। इसके बावजूद पदनाम में परिवर्तन कर नए पद का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.