मुरादाबाद, दिसम्बर 27 -- मुरादाबाद। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर खेल विभाग व प्रदेशीय क्रीड़ा संघों के समन्वय से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन/ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। यह चयन/ट्रायल जिला व मंडल स्तर पर रामलीला ग्राउंड/लिटिल एंजल्स स्कूल मैदान, सोनकपुर स्टेडियम, मुरादाबाद में होंगे। कार्यक्रम के अनुसार दो जनवरी को जूनियर बालक व बालिका एथलेटिक्स, तीन जनवरी को सीनियर पुरुष व महिला एथलेटिक्स और पांच जनवरी को जूनियर बालिका कुश्ती (महिला) के ट्रायल होंगे। चयनित खिलाड़ी छह से 16 जनवरी तक अयोध्या व आजमगढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों को आयु सत्यापन के लिए आधार कार्ड/पासपोर्ट/जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.