फिरोजाबाद, जनवरी 7 -- टूंडला में कोहरे के कारण रेल यातायात बेपटरी पर है। कई ट्रेन दो से पांच घंटे देरी से चल रही हैं। दिल्ली से कानपुर जाने वाली फरक्खा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढे चार घंटे देरी से चल रही है। कालिंदी एक्सप्रेस 5 घंटे, सम्बलपुर एक्सप्रेस 2 घंटे, गोहाटी एक्सप्रेस 2 घंटे, गोमती एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से चल रही है। टूंडला से दिल्ली जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से चल रही है। न्यू दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 घंटे, मगध एक्सप्रेस 2 घंटे, आनंद बिहारी गरीब रथ 2 घंटे देरी से चल रही है। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...