मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- औराई, एसं। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने कहा कि किसी भी सुदूर क्षेत्र से दो से तीन घंटे में औराई के लोग पटना पहुंचेंगे। औराई की पहचान चचरी पुल हुआ करता था। लोग औराई की जर्जर सड़क व चचरी पुल की चर्चा करते थे। 520 करोड़ की लागत से 51 किलोमीटर तक बागमती परियोजना बांध का सुदृढ़ीकरण कार्य की स्वीकृति मिली है। 814 करोड़ की लागत से गरहां-अतरार तक सड़क एवं अतरार से औराई तक पुल का निर्माण होना है। साढ़े तीन किलोमीटर लंबा और 50 फीट चौड़ा पुल बनेगा। उन्होंने कहा कि 120 करोड़ की लागत से 120 सड़क का निर्माण हो रहा है। सौ करोड़ की लागत से पुल-पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। 550 करोड़ की लागत से बसघट्टा-चामुंडा स्थान तक पुल निर्माण किया जा रहा है। 21 अरब की लागत से औराई का विकास किया जा रहा है। विपक्ष के लोग कहते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.