गंगापार, फरवरी 1 -- थाना नवाबगंज परिसर में सेवानिवृत्ति दो उप निरीक्षकों को सम्मानित कर विदाई की गई। शनिवार देर शाम एसआई रामचन्द्र यादव व एसआई माशूक अली खान करीब 40 वर्ष पुलिस विभाग में कार्यरत रहने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें अभिनंदन पत्र, शाल ओढ़ाकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। एसीपी सोरांव श्यामजीत प्रमिला सिंह, इंस्पेक्टर नवाबगंज राघवेन्द्र सिंह, इंस्पेक्टर सोरांव केशव प्रसाद वर्मा आदि लोगों ने समारोह में सम्मानित कर उनके स्वस्थ रहने की कामना की। समारोह का संचालन उपनिरीक्षक राजेंद्र पाल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...