फतेहपुर, दिसम्बर 8 -- औंग। सरकारी परियोजनाओं में गुणवत्ता को ताक पर रख किए जा रहे निर्माण से इन भवनों के भविष्य अंधेरे में हैं। ताजा मामला शादीपुर ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्र को लेकर सामने आया है। आरोप है कि यहां आंगनबाड़ी केन्द्र की छत ढलाई दो सूत सरिया व घटिया निर्माण सामग्री से किया जा रहा है। जिसे लेकर ग्रामीण हंगामा करते हुए निर्माण को बंद कराते हुए विभागीय अधिकारी से मामले की शिकायत की है। वहीं विभागा ने मामले की जांच कराने की बात कही। देवमई ब्लाक के ग्राम पंचायत शादीपुर में करीब एक माह से आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण चल रहा है। नींव भराई के बाद से यहां निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के साथ मानकों में भी खेल किया जा रहा है। नींव से दीवार तक बेह...