अमरोहा, जून 17 -- पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की चपेट में आई चारों महिलाओं के शव देर रात पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे। शवों की हालत देख हर तरफ चित्कार गूंज उठी। रोते-बिखलते परिजनों को देख हर आंख नम हो गई। वहीं मृतकों से जुड़े पपसरा व रजबपुर गांवों में रात तक भी घरों के चूल्हे ठंडे पड़े रहे। हादसे में जान गंवाने वाली गांव पपसरा निवासी रूमा व सर्वेश के शव पोस्टमार्टम के बाद देर रात करीब 9:30 बजे गांव पहुंचे। हर तरफ मातम छा गया। मृतकों के परिवार में मचे कोहराम के बीच हर कोई हादसे को लेकर गमगीन नजर आया। हालत यह रही कि घरों में चूल्हे तक भी नहीं जले। शवों के मृतकों के घरों पर पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गमगीन माहौल में रात में ही दोनों शवों का गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं गांव रजबपुर निवासी मृतका रुकसाना व शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.