बागेश्वर, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिका सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में दो सुपर वाइजर समेत 68 महिलाएं सम्मानित की गई। नगर पालिका सभागार में नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि बागेश्वर में सफाई अभियान को मुकाम तक पहुंचाने में महिलाओं की भूमिका अहम है। डोर टू डोर कलेक्शन में लगी महिलाएं अपना काम बेहतर ढंग से कर रही है। इसके बाद 20 महिला पर्यावरण मित्र, 46 डोर टू डोर कलेक्शन से जुड़ी महिलाएं और दो सुपर वाइजरों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजवीर, रजत, हिमांशु साह, महिराज खेतवाल, दीपा जोशी और सभासद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.