भागलपुर, फरवरी 16 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सरकार की हर घर नल का जल योजना नगर निगम क्षेत्र के वारसलीगंज के वार्ड संख्या 51 स्थित तांती टोला में कागजों तक ही सीमित सिमट कर रह गई है। यहां के लगभग 250 घर पिछले दो वर्षों से भीषण जलसंकट का सामना कर रहे हैं। विडंबना यह है कि बुडको द्वारा दो साल पहले ही पाइपलाइन बिछा दी गई थी, लेकिन आज तक उसमें पानी की एक बूंद भी नहीं टपकी है। स्थानीय लोग अब पीने के पानी के लिए मंदिरों और सार्वजनिक प्याऊ पर निर्भर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पहले नगर निगम द्वारा टैंकर भेजकर जलापूर्ति की कुछ व्यवस्था की जाती थी, लेकिन पिछले छह महीनों से वह सुविधा भी बंद कर दी गई है। स्थानीय पार्षद ने अपने स्तर पर लोगों को राहत देने के लिए प्याऊ का निर्माण कराया है, जो फिलहाल मोहल्ले की प्यास बुझाने का एकमात्र सहारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.