मैनपुरी, दिसम्बर 5 -- मैनपुरी। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की, जिले के अफसरों को भी समस्या बताई, मगर रिटायर्ड शिक्षक को न्याय नहीं मिल रहा। पिछले दो सालों से शिक्षक अपने और अपने भाइयों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए जयपुर से मैनपुरी आते हैं और अधिकारियों की चौखटों पर शिकायती पत्र देते हैं। उन्हें हमेशा कार्रवाई का भरोसा मिलता है मगर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाती। लेखपाल की गलती छिपाने के लिए अफसर शिक्षक को परेशान कर रहे हैं, ये आरोप लगाकर डीएम को फिर शिकायती पत्र दिया गया है। डीएम ने इस मसले में प्रभावी कार्रवाई का भरोसा शिक्षक को दिया है। भोगांव तहसील क्षेत्र के ग्राम कमलपुर से जुड़ा है। यहां के निवासी बालकृष्ण पांडेय जयपुर में रहते हैं। वह इंटर कॉलेज से प्रवक्ता पद से रिटायर हो गए हैं। गांव में चार भाइयों का एक पैतृक मकान है। बालकृष्ण का कहना ह...