गंगापार, जनवरी 30 -- चार साल पहले तत्कालीन सांसद व क्षेत्रीय विधायक निधि से लगा मांडा खास चौराहे व टिकरी बाजार का हाईमास्ट दो साल से खराब है। ग्रामीणों ने सांसद, विधायक व संबंधित अधिकारियों को जानकारी भी दी, लेकिन स्थिति जस की तस है। चार साल पहले तत्कालीन सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह की निधि से मांडा खास काली मां चौराहे पर लगा हाईमास्ट दो साल से खराब चल रहा है। इसी तरह चार साल पहले विधायक निधि से प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित टिकरी बाजार में एक हाईमास्ट लगाया गया था, जो दो साल से खराब है। गाँव के अनुपम सिंह, ओंकार नाथ शुक्ला, राजनाथ, नीम चंद्र जायसवाल, आशीष कुमार, शिवाकांत, गणेश जायसवाल दिनेश विश्वकर्मा, सतीश जायसवाल आदि ने सांसद, विधायक व विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया, लेकिन हाईमास्ट अभी तक खराब ही है। ग्रामीणों ने बाजार में ...