रांची, सितम्बर 11 -- रांची। अरगोड़ा थाना की पुलिस ने छिनतई के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम मो अनीस है और वह फतेउल्लाह रोड का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अगस्त 2023 में महिला से चेन की छिनतई की थी। इस मामले में अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। मामले के एक आरोपी फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.