रामपुर, दिसम्बर 20 -- नगर पालिका दो साल से होर्डिंग लगाने का ठेका नहीं कर पाया है। उसके बावजूद शहर के मुख्य चौराहे होर्डिंग से पटे हुए हैं। इससे शहर की सूरत बिगड़ रही है, साथ ही नगर पालिका की आय पर भी ग्रहण लगा है। दो साल में करीब चार लाख रुपये से अधिक का नगर पालिका को नुकसान हुआ है। शहर में मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन नहीं हो पा रहा। सरकार की मंशा है कि होर्डिंग के जरिये नगर पालिका अपनी आय बढ़ाए। यहां अब तक होर्डिंग का ठेका नहीं हुआ है। अफसरों के अनुसार वर्ष 2022 में एक फर्म को लगभग दो लाख रुपये में ठेका दिया गया था, जो मार्च 2023 में खत्म हो गया। इसके बाद से निविदा नहीं आने से दोबारा टेंडर नहीं हो पाया। इसके चलते लोग अवैध रूप से मुख्य शहर में होर्डिंग लगा रहे हैं। रोडवेज बस अड्डा,आंबेडकर पार्क चौराहा, माल गौदाम चौराहा ,स्टार चौराहा समे...