गिरडीह, जनवरी 5 -- खोरीमहुआ। धनवार प्रखंड क्षेत्र के उपनगरीय इलाके घोड़थम्भा में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आरईओ रोड से चंदन पहाड़ी स्थित शिव एवं हनुमान मंदिर तक जाने वाली मुख्य पीसीसी सड़क, जिसका निर्माण महज दो वर्ष पूर्व कराया गया था, आज पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। सड़क का बड़ा हिस्सा टूटकर बह जाने से न केवल आवागमन बाधित हो गया है, बल्कि यह मार्ग अब बड़े हादसे को खुला निमंत्रण दे रहा है। स्थानीय मुखिया कारू पासवान के साथ-साथ ग्रामीण मुन्ना यादव, उमा पांडेय, नवाब अली, अजय वर्णवाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि विधायक बाबूलाल मरांडी की अनुशंसा पर लगभग 20 लाख रुपये से इस पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि इससे घोड़थम्भा बाजार और आसपास के इलाकों के साथ-साथ चंदन पहाड़ी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.