फतेहपुर, मई 31 -- अमौली, संवाददाता। ग्रामीणों को राहत दिए जाने के लिए दो साल पूर्व बनवाया जाने वाला वर्तमान में बेहद जर्जर हो चुका है। जिससे आवागमन करने में ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि शिकायतों के बावजूद मार्ग को दुरुस्त न कराए जाने के कारण ग्रामीणों को होने वाली परेशानियां कम नहीं हो पा रही। जिससे ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त है। अमौली ब्लाक के कुलखेड़ा गांव के करीब एक किमी के मार्ग का निर्माण आरईएस द्वारा दो साल पूर्व कराया गया था। जिससे ग्रामीणों में मार्ग दुरुस्त होने के साथ ही आवागमन में होने वाली आसानी के चलते खुशी भी दिखाई दे रही थी। करीब आधा दर्जन गांव को जाने वाले इस मार्ग के निर्माण होने के महज छह माह में ही मानकों को दरकिनार किए जाने की पोल खुलने लगी। महज छह माह में मार्ग का उखड़ने का सिलस...