लखनऊ, दिसम्बर 14 -- जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने बनना है लॉन झाड़ियां और जंगली घास से सौंदर्य प्रभावित लखनऊ। प्रमुख संवाददाता जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने रेलवे लाइन के किनारे हरियाली और सुंदरीकरण का सपना दो वर्षों तक फाइलों में ही कैद रहा। एलडीए के दो उद्यान अधिकारी न तो लॉन विकसित करा पाए और न ही पौधरोपण का कोई ठोस प्रस्ताव तैयार किया। नतीजा यह रहा कि इलाके में झाड़ियां, जंगली घास और अव्यवस्था जस की तस बनी रही, जिससे पूरे क्षेत्र का सौंदर्य प्रभावित हुआ। दो वर्ष पहले वीसी ने दिया था आदेश दो वर्ष पहले एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जनेश्वर पार्क के सामने रेलवे लाइन के किनारे खूबसूरत लॉन विकसित करने के निर्देश दिए थे। योजना के तहत गेट नंबर 6 से रेलवे अंडरपास तक और गेट नंबर 2 से दयाल पैराडाइज तक सड़क के मीडियन में पौधरोपण और बंधा रोड पर ...