फतेहपुर, दिसम्बर 8 -- फतेहपुर। बैंक की खामी से डीडी के गलत भुगतान को लेकर लंबे से परेशान उद्यमी को सोमवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक में बडी राहत में मिली। समिति और अफसरों के दबाव पर बैंक ने उद्यमी को ब्याज सहित 55 लाख रुपये वापस कर दिया। वहीं बैठक में सीडीओ ने एक्सईएन बिजली को औद्योगिक क्षेत्र मलवां के जर्जर पोल व जर्जर लाइनों की शिफ्टिंग करने के निर्देश दिए है। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में में.आकांक्षा ट्रेडर्स के प्रोपराइट अभिषेक सिंह ने दो साल पहले आईसीआईसी बैंक द्वारा गलत तरीके से 50 लाख की डीडी का भुगतान होने का मामला उठाया। बताया कि बैंक की लापरवाही से कर्नाटक के एक एकाउंट में डीडी क्रेडिट हुई है। मामले में बैंक के अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ धोखधड़ी का केस होने के बावजूद कोई प्रगति...