मुजफ्फर नगर, फरवरी 10 -- पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान का कहना है कि मेरठ-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर मुजफ्फरनगर बाईपास परियोजना के लिए डीपीआर करीब दो साल पहले तैयार हो गया था। उसके बाद निर्माण कार्य के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा अब Rs.419.47 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने इसके लिए केन्द्र मंत्री नितिन गडगरी का आभार भी जताया है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर बाईपास के प्रारंभ बिंदु पर 6-लेन फ्लाईओवर का निर्माण कराने की मांग उनके कार्यकाल के दौरान हुआ था। इसके अलावा वर्तमान 4-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग को 6-लेन तक चौड़ीकरण की भी मांग की गई थी। जिससे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच-334/एन...