संभल, फरवरी 7 -- हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के नवाड़ा गांव की रहने वाली समरीन ने अपने परिचित अंकित के साथ विवाह कर लिया है। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और पिछले करीब दो वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। विवाह के बाद समरीन ने अपना नाम बदलकर रूही रख लिया। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया। अदालत में युवती ने स्वयं को बालिग बताते हुए अंकित के साथ रहने और विवाह करने की इच्छा जताई। थाना प्रभारी सुधीर पंवार के अनुसार, युवती को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसने स्वेच्छा से अपना बयान दर्ज कराया। 2 फरवरी को बयान दर्ज होने के बाद CWC के आदेश पर उसे युवक के सुपुर्द कर दिया गया। अंकित के परिवार ने बताया कि युवत...