लखनऊ, जनवरी 1 -- कैचवर्ड : कलंक के खिलाफ - समाज कल्याण विभाग की अभ्युदय कोचिंग में भर्ती घोटाला - अब 48 अयोग्य कोर्स कोआर्डिनेट से मानदेय की वसूली होगी लखनऊ, प्रमुख संवाददाता समाज कल्याण विभाग में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित अभ्युदय कोचिंग सेंटरों में दो साल तक अयोग्य कोर्स कोआर्डिनेटर 60 हजार रुपये प्रति महीने मानदेय लेते रहे। भर्ती के दो साल बाद अब यह खेल पकड़ में आने के बाद इन सभी 48 अयोग्य कोर्स कोआर्डिनेटरों से कुल 6.91 करोड़ रुपये की रिकवरी की जाएगी। आउटसोर्सिंग कंपनी अवनि परिधि एनर्जी-कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं विभागीय प्रशासनिक जांच के भी आदेश दिए गए हैं, ऐसे में अब इस आउटसोर्सिंग कंपनी से सांठगांठ करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम सामने आएंगे। अभ्युदय कोच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.