गिरडीह, मई 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। प्रतिबिम्ब पोर्टल से मिली सूचना पर साइबर पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को क्राइम करते रंगेहाथ पकड़ा है। दरअसल, एसपी डॉ बिमल कुमार को प्रतिबिम्ब पोर्टल से सूचना मिली थी। इस सूचना पर एसपी के निर्देश पर साइबर डीएसपी आबिद खान ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बेरगी रेलवे ब्रिज (जामबाद, लालपुर टोला) के पास छापामारी की। इस छापामारी में दो साइबर अपराधी पकड़े गये। पकड़े गये दोनों साइबर अपराधी दिल्ली समेत देश के सात राज्यों के 16 कांडों में शामिल रहे हैं। यह जानकारी साइबर डीएसपी आबिद खान ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों में गांडेय थाना क्षेत्र के पंदनाटांड़ निवासी रफाउल अंसारी एवं मो. समीर अंसारी शामिल हैं। पकड़े गये दोनों साइबर अपराधियों के पास से सात मोबाइल, 11 सिमकार्ड, तीन एटीएम और पैन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.