देवघर, दिसम्बर 24 -- मधुपुर प्रतिनिधि मधुपुर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सनम दास और संजय दास के रूप में की है। दोनों मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा गांव निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए साइबर थाना देवघर भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और नकद राशि भी बरामद की गई है। जिनका उपयोग साइबर ठगी में किए जाने की आशंका है। पुलिस को लंबे समय से इनकी गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मधुपुर पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आम लोगों से अपील की गई है...