हाथरस, जनवरी 5 -- रविवार दोपहर को आगरा रोड पर चिंताहरण मंदिर के पास दो सांड अचानक भिड़ गए। जिससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने बड़ी मुश्किलों से दोनों सांडों को अलग कराया गया। आगरा रोड स्थित चिंताहरण मंदिर के पास रविवार दोपहर अचानक दो सांडों में भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते पूरा इलाके अफरा-तफरी में मच गई। सांडों की भिड़ंत ने न सिर्फ लोगों को डराया, बल्कि मुख्य सड़क पर यातायात भी पूरी तरह ठप हो गयाञ दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि हम मंदिर के पास खड़े थे, तभी दो सांड अचानक एक-दूसरे से भिड़ गए। शुरुआत में लोगों ने उन्हें शांत करने के लिए पानी डाला, लेकिन सांड और उग्र हो गए। वे सड़क पर आ गए और लोगों को इधर-उधर दौड़ने पर मजबूर कर दिया। सांडों के आक्रामक होने से सड़क किनारे खड़े लोग जान बचाकर भा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.