प्रमुख संवाददाता, फरवरी 13 -- यूपी के कानपुर शहर के दो बड़े और पुराने सराफा कारोबारियों के छह ठिकानों पर आयकर सर्वे दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। बिरहाना रोड, लालबंगला, किदवईनगर, नयागंज, आनंदपुरी और काजीखेड़ा स्थित प्रतिष्ठान व आवास पर व्यापक स्तर पर हेराफेरी का खुलासा हुआ। दोनों कारोबारियों के यहां बरामद स्टॉक और लिखापढ़ी में भारी अंतर मिला। बिरहाना रोड, लाल बंगला, किदवई नगर स्थित एक कारोबारी के ठिकानों से 12 करोड़ व नयागंज, आनंदपुरी में जांच के दौरान छह करोड़ का माल अधिक मिला। बताया जा रहा है कि अभी सर्वे पूरा किए जाने के बाद दोनों कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आयकर विभाग को करोड़ों की टैक्स चोरी का अनुमान है। बुधवार दोपहर शुरू हुई यह कार्रवाई गुरुवार देर रात तक जारी सर्वे में 50 से अधिक आयकर अधिकारी लगाए गए हैं। अब तक सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.