पीलीभीत, जनवरी 9 -- मदीनाशाह चौराहे पर बुधवार रात दो समुदाय के युवको के बीच हुई मारपीट के बाद ईट-पत्थर फेंके जाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को तीसरे दिन भी मदीनाशाह चौराहे पर ऐहतियातन फोर्स तैनात रहा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खैरूल्लाहशाह निवासी मोहम्मद राशिद पुत्र रफीक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देशनगर गोढ़ी निवासी अंकित यादव पुत्र दर्शन सिंह यादव,नमन पुत्र महेश और भूरा वाल्मीकि बुधवार रात में उसके घर पर घुस आए। आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की। मारपीट में उसका भाई मुन्ना घायल हो गया। शोर शराबे पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के...