गढ़वा, अक्टूबर 1 -- गढ़वा। जिला मुख्यालय के मदरसा रोड मोड़ के समीप दो समुदाय के बीच उत्पन्न विवाद को पुलिस ने समय रहते सुलझा लिया। जानकारी के अनुसार मदरसा रोड चौक पर एक समुदाय की ओर से आई लव यू मोहम्मद का बैनर लगाया गया था। उसी जगह पर हिंदू समुदाय की ओर से दुर्गा पूजा का तोरण द्वारा बना दिया गया। उसे लेकर दोनों समुदाय के बीच तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय पुलिस ने अपनी सूझ बुझ दिखाते हुए मामले को शांत कराया। पुलिस ने दोनों ही समुदाय के बैनर को लगने दिया। आई लव मोहम्मद का बैनर ऊपर और उसके ठीक नीचे पूजा समिति का द्वारा बनाया गया बैनर लगा। मामले को लेकर पुलिस देर रात तक पूरी तरह मुस्तैद दिखी। उसके बाद मामला पूरी तरह से शांत हो गया है। घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि दोनों समुदाय के बीच गलतफहमी हुआ था। उसे समय पर सुलझा लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.