मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- बंदरा, एक संवाददाता। पीयर थाने की पुलिस ने करीब दो सप्ताह पहले लापता नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। साथ ही उसको भगाने वाले युवक को भी गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार गायघाट थाने के एक गांव की लड़की 20 जनवरी को सिमरा उच्च विद्यालय आई थी, मगर देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों काफी खोजबीन की। पर पता नहीं चला। थक कर लड़की के भाई ने एफआईआर दर्ज कराया। लड़की के साथ पढ़ने वाले एक लड़के पर अपहरण कर आरोप लगाया। दारोगा निवेदिता कुमारी ने वैज्ञानिक अनुसंधान कर लड़की के दिल्ली में होने का पता लगाया। उसके बाद दिल्ली पुलिस के सहयोग से दोनों को दिल्ली से बरामद कर लिया गया। सोमवार रात पीयर थाने पर लाया गया। थानेदार ने बताया कि आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। लड़के को जेल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.