उन्नाव, दिसम्बर 5 -- सुमेरपुर। जिलास्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चलाये जा रहे आंतरिक निरीक्षण के तहत दो सदस्यीय टीम ने तहसील बीघापुर के अस्तपतालों का निरीक्षण कर हकीकत जानी। सीएमओ की ओर से गठित दो सदस्यीय टीम में शामिल जिला प्रोग्राम मैनेजर इंतजार अहमद सिद्दकी व ब्लॉक कमेटी प्रोग्राम मैनेजर सुशील कुमार ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर,भगवंतनगर आदि का निरीक्षण कर हकीकत जानी। निरीक्षण दौरान स्टाफ, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, कर्मचारियों की उपलब्धता , औषधि वितरण कक्ष, कोल्ड चेन,ओपीडी रजिस्टर, लेबर रूम, एएनम स्टाफ, क्रियाशील उपकरण आदि का गहन निरीक्षण किया गया। डीसी पीएम सिद्दकी ने बताया स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे दो दिवसीय इंटरनल मुहिम के तहत अस्तपतालों में कमियों आदि को दूर करने की रिपो...