शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- अल्हागंज-सेहरामऊ दक्षिणी, संवाददाता। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पहला हादसा सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के ग्राम सूरतपुर के सामने सुबह करीब आठ बजे हुआ। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी चांद खां निवासी 55 वर्षीय शिवचरण मजदूरी के लिए शाहजहांपुर जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों में चर्चा है कि पास के एक ईंट-भट्ठे की ट्रॉली हादसे में शामिल हो सकती है। थानाध्यक्ष उमेश म...